योग दिवस (Yoga Day)
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया
YOGSADMIN
24 June 2026
155 बार देखा गया
आधिकारिक लेख
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर भारतीय योग संस्थान द्वारा देश भर के 4000 से अधिक केंद्रों एवं विदेशों में भव्य सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
हजारों साधकों की सामूहिक भागीदारी
इस अवसर पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के पार्कों, स्टेडियमों, विद्यालयों और सामुदायिक भवनों में प्रातः 6:00 बजे से विशेष योग सत्र प्रारंभ हुए। सभी आयु वर्ग के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समग्र स्वास्थ्य का संदेश:
योग दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से सूक्ष्म क्रियाएं, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, शलभासन, पश्चिमोत्तानासन तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका और भ्रामरी प्राणायाम का विधिवत अभ्यास कराया गया।
विशेष आकर्षण एवं कार्यक्रम:
निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श: प्राकृतिक चिकित्सा और आहार-विहार पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन।
योग साहित्य वितरण: संस्थान की मासिक पत्रिका 'योग मंजरी' एवं योग पुस्तकों का निःशुल्क वितरण।
साधकों के अनुभव: नियमित योगाभ्यास से असाध्य रोगों से मुक्ति पाने वाले साधकों ने अपने प्रेरक अनुभव साझा किए।
संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे केवल एक दिन नहीं, अपितु वर्ष के 365 दिन नियमित रूप से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
कुल व्यूज (Total Views)
155
बार पढ़ा गया
क्या आपको यह लेख उपयोगी लगा? प्रतिक्रिया दें:
पसंद (Like)
38
नापसंद
0
भारतीय योग संस्थान (संपादकीय डेस्क)
भारतीय योग संस्थान द्वारा भारत एवं विदेशों में 4000 से अधिक निःशुल्क दैनिक योग साधना केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य 'जियो और जीवन दो' की भावना का प्रसार करना है।