मुख्य बिंदु (Highlights)
उत्तर प्रदेश राज्य के समस्त योग शिक्षकों एवं साधकों का महासम्मेलन, जिसमें योग प्रचार-प्रसार और नवीन प्रशिक्षण तकनीकों पर संगोष्ठी होगी।
भारतीय योग संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राज्य स्तरीय योग शिक्षक सम्मेलन एवं स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन नोएडा में किया जा रहा है।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुँचाना, योग कक्षाओं की गुणवत्ता में वृद्धि और नवोदित योग शिक्षकों को प्रशिक्षित करना है। इस अवसर पर वरिष्ठ योगाचार्यों के व्याख्यान, योग प्रदर्शन और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन होगा।